फ़ॉलोअर

सोमवार, 2 मार्च 2020

७७. 'लोकतंत्र संवाद' मंच साहित्यिक पुस्तक-पुरस्कार योजना भाग-१


 'लोकतंत्र संवाद' मंच साहित्यिक पुस्तक-पुरस्कार योजना भाग-१ 


त्यंत हर्ष हो रहा है आपको यह सूचित करते हुए कि 'लोकतंत्र संवाद' मंच साहित्यिक पुस्तकों को पढ़ने हेतु अपने पाठकों और लेखकों को प्रोत्साहित करने का एक छोटा-सा प्रयास करने जा रहा है। इस प्रयास का मूल उद्देश्य साहित्यिक पुस्तकों के प्रति पाठकों के रुचि को पुनः स्थापित करना और उनके प्रति युवा वर्ग के आकर्षण को बढ़ाना है। इस साहित्यिक प्रयास के अंर्तगत माह के तीन बुधवारीय अंक में सम्मिलित की गई सभी श्रेष्ठ रचनाओं में से पाठकों की पसंद और 'लोकतंत्र संवाद' मंच की टीम के सदस्यों द्वारा अनुमोदित तीन सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को हम पुरस्कार स्वरूप साहित्यिक पुस्तकें साधारण डाक द्वारा प्रेषित करेंगे। हमारा यह प्रयास ब्लॉगरों में साहित्यिक पुस्तकों के प्रति आकर्षण को बढ़ावा देना एवं साहित्य के मर्म को समझाना है जिससे ब्लॉगजगत केवल इसी मायावी डिजिटल भ्रम में न फँसा रह जाय बल्कि पुस्तकों के पढ़ने की यह पवित्र परंपरा निरंतर चलती रहे। आप विश्वास रखें! इस मंच पर किसी भी लेखक विशेष की रचनाओं के साथ किसी भी प्रकार का कोई भी पक्षपात नहीं किया जायेगा। निर्णय पूर्णतः रचनाओं की श्रेष्ठता और उसके साहित्यिक योगदान पर निर्भर करेगा।
रचनाएं सीधे लेखक के ब्लॉग से लिंक की जायेंगी और माह के अंतिम बुधवारीय अंक में चयनित रचनाओं के लिंक भी आपसभी के समक्ष प्रस्तुत किये जायेंगे।
यह कार्यक्रम दिनांक ०४/०३/२०२० ( बुधवारीय अंक ) से प्रभावी होगा।
विधा: हिंदी साहित्य की कोई भी विधा मान्य है। 
योग्यता: ब्लॉगजगत के सभी सक्रिय रचनाकार ( ब्लॉगर )       

तो आइये! हम एक ऐसे बेहतर साहित्यसमाज का निर्माण करें जो पूर्णतः राजनीतिक,धार्मिक एवं संप्रदाय विशेष की कुंठा से मुक्त हो! इसमें आपसभी पाठकों एवं लेखकों का सहयोग अपेक्षित है। 
सादर
हम आपके ब्लॉग तक निर्बाध पहुँच सकें और आपकी रचनाएं लिंक कर सकें इसलिए आपसभी रचनाकारों से निवेदन है कि आपसभी  लोकतंत्र संवाद मंच ब्लॉग का अनुसरण करें !
'एकलव्य'

              

12 टिप्‍पणियां:

  1. वाह, यह विशिष्ट प्रयास, मील का पत्थर बनने वाली है।
    ब्लॉग से जुड़े साहित्यिक गतिविधियों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।
    हमारी शुभकामनाएँ हैं आदरणीय ध्रुव जी।

    जवाब देंहटाएं
  2. आदरणीय ध्रुवजी, यह निश्चित ही सराहनीय प्रयास होगा। साथ ही चयनकर्ता टीम पर हमें पूर्ण विश्वास है, इस बारे में आप निश्चिंत रहें। यदि पक्षपात ही करना होता तो कोई भी इस श्रमसाध्य और समय लेने वाले कार्य को करता ही क्यों ? हिंदी साहित्य को लुप्त होने से बचाने के लिए आपकी व्याकुलता आपकी रचनाओं में भी झलकती है। आपके इस प्रयास को यश प्राप्त हो, यही शुभकामना है।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सराहनीय कदम प्रिय ध्रुव | मेरी शुभकामनाएं इस अतुलनीय प्रयास के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  4. सराहनीय प्रयास, हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 💐

    जवाब देंहटाएं
  5. सराहनीय शुभारम्भ हेतु हार्दिक शुभकामनाएं ध्रुव सिंह जी 💐

    जवाब देंहटाएं
  6. ये बेहद जरूरी है कि साहित्यिक पुस्तकों की ओर पाठकों की रुचि निरंतर बनी रहे। इस ओर 'लोकतंत्र संवाद ' का यह अभिनव प्रयास बेहद सराहनीय है। हमारी ओर से भी ढेरों शुभकामनाएँ आदरणीय सर। सादर प्रणाम 🙏

    जवाब देंहटाएं
  7. सरहानीय प्रयास हिन्दी साहित्य की गुणवत्ता को बनाए रखने के हेतु सरहानिय प्रयास, शुभकामनाएं आदरणीय नमन

    जवाब देंहटाएं
  8. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (04-03-2020) को    "रंगारंग होली उत्सव 2020"  (चर्चा अंक-3630)    पर भी होगी। 
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है। 
     --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'  

    जवाब देंहटाएं
  9. अत्यन्त सराहनीय प्रयास हेतु अनन्त शुभकामनाएं ध्रुव जी !

    जवाब देंहटाएं

आप सभी गणमान्य पाठकों व रचनाकारों के स्वतंत्र विचारों का ''लोकतंत्र'' संवाद ब्लॉग स्वागत करता है। आपके विचार अनमोल हैं। धन्यवाद